मनोरंजन

हिंदी में इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वामिका गब्बी की फिल्म 'DC', जानें कहां देखें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हिंदी में इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वामिका गब्बी की फिल्म 'DC', जानें कहां देखें

वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म 'डीसी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

रोमांस और एडवेंचर से भरपूर ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की.

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में OTT प्लेटफॉर्म Sun NXT पर रिलीज हुई. हालांकि, दर्शक इसके हिंदी वर्जन का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है.

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डीसी' अब हिंदी में भी स्ट्रीम हो रही है.

अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप हिंदी में SonyLIV पर देख सकते हैं.

Sun NXT पर भी उपलब्ध है फिल्म

'डीसी' पहले से ही Sun NXT पर उपलब्ध है. हालांकि, यहां फिल्म का हिंदी वर्जन मौजूद नहीं था. ऐसे में हिंदी भाषी दर्शक इसे अपनी भाषा में देखने का इंतजार कर रहे थे.

अब SonyLIV ने फिल्म का हिंदी वर्जन भी उपलब्ध करा दिया है. नॉर्थ इंडिया के दर्शक भी अब घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं.

Tamil film #DC (2026) by @ArunMatheswaran, now streaming on @SonyLIV.

Ft. @Dir_Lokesh @iWamiqaGabbi #SanjanaKrishnamoorthy #ThalaivasalVijay. @anirudhofficial @isanjkayy @mukesh_DOP @editor_prasanna @skannanartdir @PC_stunts @kabilanchelliah @kuchirayar73 @sunpictures @Dharma_Distr @DharmaMovies

CinemaRare (@CinemaRareIN) October 15, 2026

'डीसी' ने कमाए इतने करोड़ रुपये

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म ने दुनियाभर में 102.70 करोड़ रुपये की कमाई की. संजना कृष्णमूर्ति भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

इस एक्शन ड्रामा को अरुण मथेश्वरन ने डायरेक्ट किया है, जबकि सन पिक्चर्स ने इसे प्रोड्यूस किया है.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।