राजनीति

'हिंदू धर्म के प्रति नफरत...' कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर विजय सरकार पर भड़की BJP

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'हिंदू धर्म के प्रति नफरत...' कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर विजय सरकार पर भड़की BJP

कार्तिगई दीपम को लेकर छिड़े विवाद पर बीजेपी ने तमिलनाडु की विजय सरकार पर तीखा हमला बोला है.

भाजपा ने राज्य सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने और हिंदू धर्म के प्रति नफरत रखने का आरोप लगाया है.

मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर आयोजित होने वाले 'दीपथून' कार्यक्रम में दीप जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला होने के बावजूद तमिलनाडु सरकार इसे लागू नहीं कर रही है.

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 24 नवंबर को कुछ पाबंदियों के साथ दीप जलाने की अनुमति देने का आदेश दिया था, लेकिन इंडी गठबंधन की सरकार इसे रोकने पर तुली हुई है.

'हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत भरी हुई'

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार का यह रवैया दिखाता है कि उनके मन में संविधान के प्रति जरा सा भी सम्मान नहीं है और हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत भरी हुई है.

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टियां 2022 से हर साल 'सनातन धर्म के उन्मूलन' की अपनी पुरानी सोच को आगे बढ़ा रही हैं और भारतीय संस्कृति व हिंदू धर्म के खिलाफ एचआईवी और कोरोनावायरस जैसे अपमानजनक और निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल करने की हद तक जा चुकी हैं.

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: On Karthigai Deepam row, BJP national spokesperson and MP Sudhanshu Trivedi says, "It is very unfortunate that on the Thiruparankundram Hill, the lighting of the lamp in the Deepathoon program, despite being a categorical judgment by the Supreme Court that on 24th of November it should be allowed to light the lamp with certain restrictions.

The INDIA alliance government of Tamil Nadu, the TVK government, is hell-bent on not implementing the Supreme Court's judgment.

This shows that they do not have even an iota of respect for the Constitution and a huge pile of hatred against Hindu dharma.

They are going with their old concept of eradication of Sana

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।