देश

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें

दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' रैली और सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने की वजह से दिनभर सियासी सरगर्मी चरम पर थी.

अभिजीत दीपके और AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रदर्शन में भाग लेने जाते समय एहतियातन हिरासत में ले लिया. दीपके को झंडेवालान से तो वहीं नेहा बोरा को मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया.

इन हिरासतों के दौरान भीड़, कैमरा कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की के दृश्य देखने को मिले.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हिरासत में लेने के बाद दीपके को जाफरपुर कलां थाने ले जाया गया. पुलिस ने कनॉट प्लेस पहुंचे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना भी शुरू कर दिया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जो लोग कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है.' उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.

इससे पहले दिन में, दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक पुलिसकर्मी झंडेवालान स्थित दीपके के आवास पर पहुंचे और उन्हें एक नोटिस थमाया, जिसमें उनसे ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचने का निर्देश दिया गया था.

दीपके को ऐहतियातन हिरासत में लिया गया

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की वजह से दिल्ली के आम लोगों का जीना मुहाल हो रहा है.

फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है.

चुनाव आयोग से लेकर सरकार तक सबसे जवाब तलब किया गया है फिर भी सड़क पर हंगामा हो रहा है.

CJP ने आज दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन की अपील की थी.

ये जानते हुए कि इस इलाके में धारा 163 लागू है. 5 या इससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी है. ये भी जानते हुए कि सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है.

फिर भी CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली में अपने मेजबान NCP-SCP नेता के घर से निकले तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें ऐहतियातन हिरासत में ले लिया..

इससे पहले आज दिल्ली पुलिस की टीम ने दो बार उस घर में दस्तक की जहां दीपके ठहरे हुए थे. उन्हें बाकायदा दो

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।