खेल

एक 'हिट', दूसरा 'फ्लॉप'; सहवाग और द्रविड़ के बेटों का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एक 'हिट', दूसरा 'फ्लॉप'; सहवाग और द्रविड़ के बेटों का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन

क्रिकेट के मैदान पर जब दो दिग्गजों के बेटे एक साथ उतरें, तो नजरें सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, बल्कि उनकी पारी पर भी टिक जाती हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच दूसरे अनऑफिशियल वनडे में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भारत की ओर से खेले.

दोनों को बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन प्रदर्शन में बहुत फर्क रहा. आर्यवीर ने 47 रन बनाकर प्रभावित किया, जबकि अन्वय 9 रन ही बना सके.

आर्यवीर सहवाग ने भारत की पारी की शुरुआत की और 48 गेंदों पर 47 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 97.92 रहा.

आर्यवीर अर्धशतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन 18.5 ओवर में रन आउट हो गए.

उन्होंने कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई.

यह भी पढ़ें:13 साल की एथलीट ने रचा इतिहास, दूसरा गोल्ड जीतकर बना दिया महारिकॉर्ड

अन्वय द्रविड़ नहीं बना सके बड़ा स्कोर

वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ के लिए ये मुकाबला ज्यादा अच्छा नहीं रहा.

उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए. उनके बल्ले से एक चौका निकला.

पैट्रिक सुलिवन की गेंद पर जैक कॉजनेक ने उनका कैच पकड़ा और 49.5 ओवर में अन्वय की पारी खत्म हो गई.

भारत ने 103 रन से जीता मुकाबला

342 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम 238 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने मुकाबला 103 रन से अपने नाम किया.

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. सीरीज का तीसरा मुकाबला 23 सितंबर को खेला जाएगा.

पहले मैच में अन्वय का प्रदर्शन बेहतर था

सीरीज के पहले मुकाबले में अन्वय द्रविड़ ने आर्यवीर से बेहतर बल्लेबाजी की थी.

अन्वय ने 18 गेंदों पर 38

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।