हिटमैन ने मेरे पेट पर लात मारी है..., राखी सावंत अब एक-एक रोटी के लिए होंगी मोहताज? एक्ट्रेस ने रोहित शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राखी सावंत अक्सर अपने बेतुके और बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं. इस बार तो उन्होंने हद पार कर दी और रोहित शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए.
राखी ने कैमरे के सामने पूर्व भारतीय कप्तान और मुंबई के बादशाह हिटमैन पर जमकर भड़ास निकाली और आरोप लगाया कि रोहित शर्मा के रियलिटी शो से उनका भाषण काट दिया गया था. ‘रोहित शर्मा ने मेरे पेट पर लात मारी है’ राखी सावंत ने मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया रोहित शर्मा ने अपने टीवी रियलिटी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ से उनका सीन काट दिया.
इसके बाद राखी ने कहा कि हिटमैन ने उनके पेट पर लात मारी है और उनकी रोटी छीनी गई है.
राखी सावंत ने इसके लिए ड्रामेटिक अंदाज का इस्तेमाल किया है, और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram A post shared by Buzzzooka Prime (@buzzzookaprime) रोटी का लिबास पहनकर मीडिया के सामने आई इस दौरान राखी सावंत रोटी का लिबास पहनकर आई.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर रोहित शर्मा खुद को इस इंडस्ट्री का बादशाह समझते हैं, तो वह भी रियलिटी शो की ‘रानी’ हैं और उन्हें हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.
Rohit Sharma Tum Meri Roti Nahi Cheen Sakte: Rakhi Sawant #RakhiSawant #RohitSharma #Filmibeat pic.twitter.com/dHtgxCW0sO — FilmiBeat (@filmibeat) September 19, 2026 रोहित को दी खुलेआम धमकी राखी सावंत ने दावा किया कि वह खुद एक बड़ा ब्रांड हैं और भारत के रियलिटी शो की दुनिया में उनकी खास पहचान है.
उन्होंने रोहित शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि उनसे पंगा लेना भारी पड़ सकता है.
रोहित शर्मा के शो के बारे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने 19 सितंबर 2007 को अपना टी20I डेब्यू किया था. अब 2026 में उसी तारीख उन्होंने टेलीविजन पर अपना डेब्यू किया.
यह शो सिर्फ सोनी पर उपलब्ध है और केवल भारत में ही देखा जा सकता है.
टीवी दर्शक इसे सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि स्ट्रीमिंग पसंद करने वाले दर्शक sonyliv.com पर सोनी एलआईवी के माध्यम से सभी एपिसोड लाइव और ऑन डिमांड देख सकते हैं.
यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज ने यंग को दी थी गाली? सलमान ने वीकएंड का वार में बताया सच, बढ़ेगी दुश्मनी या होगी दोस्ती!
📡 स्रोत: NewsData.io