खेल

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल

भारत की हॉकी टीम ने 2026 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला मंगलवार (27 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला.

मेजबान भारत ने 13-0 से एकतरफा जीत हासिल की, जिसमें मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक भी शामिल रही.

पूरे फुल टाइम यानी 60 मिनट में किसी भी पल ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मैच बांग्लादेश की तरफ झुका भी हो.

भारत ने शुरुआत से ही बढ़त बनाकर रखी.

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे मिनट में टीम के लिए पहला गोल दागा. इसके बाद मनदीप ने लगातार दो गोल करके स्कोर 3-0 पर पहुंचा दिया. उन्होंने अपना पहला गोल तीसरे मिनट पर और दूसरा 10वें मिनट पर किया.

पहले क्वार्टर में गोल का सिलसिला यहीं नहीं रुका, शिलानंद लकड़ा ने 15वें मिनट पर गोल किया. इस तरह पहला क्वार्टर के बाद टीम इंडिया के पास 4-0 की बढ़त थी.

WHAT A WAY TO KICK OFF THE TITLE DEFENCE! 🇮🇳🔥 The defending champions India kick off their Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026 campaign in style with a commanding 13-0 win over Bangladesh! 💪🇮🇳 Next up: China on Thursday, October 29! 👀 #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame

Hockey India (@TheHockeyIndia) October 27, 2026

भारत के लिए दूसरे क्वार्टर का पहल गोल अभिषेक ने 18वें मिनट पर किया.

आगे बढ़ते हुए नीलकंठ शर्मा ने 26वें मिनट पर गोल किया. दो क्वार्टर समाप्त हो गए. टीम इंडिया के पास 6-0 की बढ़त थी.

यहां से बांग्लादेश को मैच में वापसी करन के लिए भारत के गोल रोकने के साथ-साथ खुद के गोल भी करने के थे. दो क्वार्टर के बाद बांग्लादेश के लिए चीजें मुश्किल लगने लगीं.

तीसरे क्वार्टर के अंत में भारत ने किए 3 गोल

बांग्लादेश के लिए लिहाज से तीसरे क्वार्टर की शुरुआत अच्छी हुई, दोनों ही टीमें

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।