व्यापार

हॉलमार्क वाला सोना शुद्ध ही है, गारंटी नहीं:कैग रिपोर्ट में खुलासा- जांच में चूक; 2024-25 में 81% ज्वेलर्स की सालाना जांच नहीं हुई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हॉलमार्क वाला सोना शुद्ध ही है, गारंटी नहीं:कैग रिपोर्ट में खुलासा- जांच में चूक; 2024-25 में 81% ज्वेलर्स की सालाना जांच नहीं हुई

देश की सबसे बड़ी सरकारी ऑडिट संस्था कैग (CAG) ने सोने की शुद्धता की जांच करने वाली सरकारी संस्था BIS के कामकाज की जांच की है। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि BIS बाजार में बिक रहे ‘हॉलमार्क’ सोने की शुद्धता पर ठीक से नजर नहीं रख पा रहा है। इससे आम ग्राहकों से धोखाधड़ी होने का खतरा बढ़ गया है।

नियम के मुताबिक, BIS को सालमें कम से कम एक बार ज्वैलर्स की दुकानों पर जाकर यह जांचना होता है कि वे वाकई शुद्ध सोना बेच रहे हैं या नहीं। लेकिन पिछले 5 सालों (2020-21 से) में बीआईएस 80% से ज्यादा रजिस्टर्ड ज्वैलर्स की दुकानों पर जांच के लिए गया ही नहीं। कैग की ड्राफ्ट रिपोर्ट में ये सवाल उठाए गए हैं।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से अंतिम प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे संसद में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस लापरवाही के पीछे के 3 कारण सिर्फ लाइसेंस बंटे, निगरानी नहीं हुई: देश के 392 जिलों में बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचना गैरकानूनी है, इसलिए करीब 2.3 लाख ज्वैलरी शॉप ने बीआईएस में रजिस्ट्रेशन कराया है।

साल 2024-25 में कुल लाइसेंसधारक 28,865 थे, जिनमें 5,444 की ही जांच हुई, यानी करीब 81% दुकानदारों को किसी ने चेक ही नहीं किया। जांच केंद्रों (एएचसी) की भी अनदेखी: जहां गहनों की शुद्धता परख कर उन्हें 6 अंकों का खास नंबर (एचयूआईडी) दिया जाता है, उनकी निगरानी में भी बीआईएस लक्ष्य से करीब 44% पीछे रहा।

बीआईएस की सफाई- कर्मचारियों की कमी है: जब कैग ने इस लापरवाही पर सवाल पूछा, तो बीआईएस ने कहा कि उनके पास कर्मचारियों की कमी है। दूर-दराज के इलाकों से सैंपल लाना मुश्किल होता है। हालांकि, कैग ने इस बहाने को मानने से इनकार कर दिया है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत में सोने की शुद्धता की निगरानी के लिये BIS को हर वर्ष कम से कम एक बार ज्वैलर्स की दुकानों पर जाकर जाँच करनी होती है। कैग की हालिया रिपोर्ट में पाया गया कि 2024-25 में 81% ज्वैलर्स ने यह वार्षिक जाँच नहीं कराई, जिससे ‘हॉलमार्क’ सोने की शुद्धता पर नजर रखने में चूक हुई। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ‘हॉलमार्क’ लेबल वाले सोने पर उपभोक्ता भरोसा करते हैं, और अगर शुद्धता कम हो तो उपभोक्ता को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे नकली या कम शुद्धता वाले सोने की खरी

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।