विदेश

होर्मुज पर संकट जारी! ईरान-खाड़ी देशों के बीच होने वाली बैठक एक दिन पहले स्थगित, ओमान ने किया बड़ा एलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
होर्मुज पर संकट जारी! ईरान-खाड़ी देशों के बीच होने वाली बैठक एक दिन पहले स्थगित, ओमान ने किया बड़ा एलान

Iran and Gulf Nations Meeting: फिलहाल होर्मुज पर संकट जारी रहता दिख रहा है.

होर्मुज पर बात करने के लिए ईरान और खाड़ी देशों के बीच होने वाली बैठक स्थगित हो गई है. 14 सितंबर को ओमान के सलालाह शाह शहर में बैठक होनी थी.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान और फारस की खाड़ी के अन्य देशों के बीच होने वाली बैठक टल गई है.

इसके बाद सोमवार को मध्य पूर्व में बातचीत और कूटनीति की कोशिशें कमजोर पड़ती नजर आईं.

इसी दौरान क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण तेल मार्गों के पास हुए नए हमलों से दुनिया में तेल और ऊर्जा की सप्लाई को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

ओमान के विदेश मंत्री और ईरानी अधिकारियों के अनुसार, आपसी सहमति और कुछ क्षेत्रीय देशों के अनुरोध के बाद इस बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है तथा नई तारीख पर विचार किया जा रहा है.

ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बदर अलबुसैदी ने रविवार देर रात घोषणा की कि सोमवार को होने वाली क्षेत्रीय बैठक को आम सहमति के हित में स्थगित कर दिया गया है.

क्या होना था बैठक में? 14 सितंबर को ओमान के सलालाह शहर में ईरान और खाड़ी देशों के बीच बैठक आयोजित होने वाली थी.

इसका मुख्य एजेंडा ईरान और अरब खाड़ी देशों के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों के लिए नियम तय करने और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा होनी था. आखिर क्यों टल गई बैठक?

ईरानी अधिकारियों ने कहा था कि वे खाड़ी अरब देशों के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे.

इस बैठक में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के रास्ते और संचालन को लेकर ओमान के साथ हुए समझौते को सामने रखा जाना था.

ईरान की फार्स समाचार एजेंसी ने ईरानी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि क्षेत्रीय देशों के अनुरोध पर यह बैठक टाल दी गई है. यह फैसला ईरान और ओमान ने मिलकर लिया है.

अधिकारी ने कहा कि बैठक की नई तारीख तय करने के लिए ईरान, ओमान के साथ बातचीत करेगा.

यह फैसला सऊदी अरब के उस कदम के बाद आया है, जिसमें उसने फिलहाल अपनी उस पाइपलाइन को बंद कर दिया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य से बचते हुए मध्य पूर्व के तेल को दूसरे रास्ते से भेजने का प्रमुख जरिया थी.

लाल हुआ शेयर बाजार अमेरिका में सोमवार को बाजार खुलते ही तेल की कीमतों में तेजी आ गई.

इसकी वजह ऐसी घटनाएं हैं, जिनसे दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक सऊदी अरब से तेल की सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है.

सऊदी अरब ने शुक्रवार को ड्रोन हमलों में नुकसान के बाद 1,200 किलोमीटर लंबी अपनी अहम ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को पूरे सप्ताहांत बंद रखा था.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।