राज्य

हूती हमलों के बीच रियाद एयरपोर्ट 17 अक्टूबर तक बंद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हूती हमलों के बीच रियाद एयरपोर्ट 17 अक्टूबर तक बंद

अक्टूबर 13, नई दिल्ली: यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 17 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, हवाई अड्डे की सुविधाओं की सुरक्षा और परिचालन तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए उड़ान संचालन निलंबित किया गया है।

हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में 13 लोगों की मौत हो गयी थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। रविवार को हुए एक अन्य हमले में भी एक व्यक्ति की मौत हुई और करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। सुरक्षा कारणों से हवाई अड्डे को फिलहाल बंद रखा गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।