विदेश

हैदराबाद में पहले अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 'M4FS' का आगाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हैदराबाद में पहले अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 'M4FS' का आगाज

03 नवंबर, नई दिल्ली: हैदराबाद में पहले अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 'M4FS' की शुरुआत हुई। 'बदलती दुनिया में भोजन, पशु-आहार, चारा, ईंधन और स्थिरता के लिए मक्का क्रांति' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सम्मेलन में मक्का उत्पादन बढ़ाने, उन्नत बीजों, बेहतर पोषण गुणवत्ता और किसानों की आय बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। डीएआरई के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट ने बताया कि भारत में मक्का उत्पादन करीब 55 मिलियन टन पहुंच गया है। उन्होंने अगले दशक में इसे बढ़ाकर 75 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा।

साथ ही उत्पादकता में डेढ़ गुना वृद्धि पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि मक्का अनुसंधान और नई तकनीकों का सीधा लाभ किसानों को मिलना चाहिए, ताकि उनकी आय और आजीविका बेहतर हो सके। किसानों को गुणवत्तापूर्ण हाइब्रिड बीज उपलब्ध कराने और खेती की लागत घटाने पर भी जोर दिया गया।सम्मेलन में मक्का की टिकाऊ खेती, मशीनीकरण, बीज प्रणाली को मजबूत बनाने और खाद्य, पशु आहार तथा ऊर्जा सुरक्षा में मक्के की भूमिका बढ़ाने पर चर्चा हुई।

यह सम्मेलन 4 नवंबर तक चलेगा। फोटो कैप्शन- आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।