राजनीति

हैदराबाद में आज से कांग्रेस की भारत समिट:70 देशों से लोग आ रहे, वैश्विक चुनौतियों और मुद्दों पर चर्चा; राहुल 14 नवंबर को शामिल होंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हैदराबाद में आज से कांग्रेस की भारत समिट:70 देशों से लोग आ रहे, वैश्विक चुनौतियों और मुद्दों पर चर्चा; राहुल 14 नवंबर को शामिल होंगे

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार से दो दिन की भारत समिट शुरू हो रही है। इसमें 70 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें वैश्विक चुनौतियों और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा होगी। राहुल गांधी समिट के दूसरे दिन यानी 14 नवंबर को शामिल होंगे। तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू ने बताया कि भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है।

इसमें वैश्विक नेता, नीति विशेषज्ञ और प्रोग्रेसिव विचारक शामिल आएंगे। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका देगी। राहुल गिग वर्कर्स से मिलेंगे राहुल गांधी 14 नवंबर को हैदराबाद में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के कार्यक्रम और रैली में शामिल होंगे। इस दौरान डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों से बातचीत करेंगे।

वर्कर्स राहुल के सामने अपनी समस्याएं और मांगें रखेंगे। कार्यक्रम हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) के पास होगा। इसके साथ गिग वर्कर्स की रैली भी निकाली जाएगी। इस दौरान वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड की शुरुआत भी होगी, जो राज्य में उनके लिए कानून और कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगा।

कार्यक्रम में गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन और शिकायतों के समाधान पर चर्चा होगी। राहुल गांधी इनसे जुड़ी सरकारी योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकते हैं। तेलंगाना में 2 जून से लागू है गिग वर्कर्स का कानून तेलंगाना सरकार ने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए तेलंगाना प्लेटफॉर्म-बेस्ड गिग वर्कर्स (रजिस्ट्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर) एक्ट, 2026 बनाया है।

यह कानून 2 जून से लागू हो चुका है। अब 14 नवंबर को इस कानून के तहत बनाए गए नियमों की अधिसूचना जारी होगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया था वादा तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन के मुताबिक, राहुल गांधी का दौरा गिग वर्कर्स के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और बाद के चुनाव अभियानों के दौरान वर्कर्स से उनके कल्याण के लिए कदम उठाने का वादा किया गया था। अब कानून के नियमों और वेलफेयर बोर्ड को अधिसूचित करने की तैयारी है। वर्कर्स की रैली में किसी राजनीतिक संगठन की भागीदारी नहीं हो

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

हैदराबाद में शुरू हो रही भारत समिट, जिसमें 70 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक मंच है। यह कार्यक्रम भारत को निवेश और रोजगार के लिए आकर्षित करने का लक्ष्य रखता है, जिससे राज्य की आर्थिक प्रगति बढ़ेगी। समिट का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इसमें राहुल गांधी जैसे प्रमुख नेता भी भाग लेंगे, जिससे राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर पड़ेगा। आम जनता के लिए यह समिट रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है और विदेशी निवेश से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोज़मर्रा के जीवन में स

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।