राजनीति

हैदराबाद में कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट:राहुल गांधी के पुतले के साथ बिरयानी प्रोटेस्ट में हंगामा; KTR ने कार्रवाई की मांग की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
हैदराबाद में कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट:राहुल गांधी के पुतले के साथ बिरयानी प्रोटेस्ट में हंगामा; KTR ने कार्रवाई की मांग की

तेलंगाना के हैदराबाद में गुरुवार को कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। BRS कार्यकर्ता अशोक नगर इलाके के एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस सरकार के रोजगार से जुड़े वादों के खिलाफ बिरयानी प्रोटेस्ट कर रहे थे। BRS नेता मन्ने कृष्णांक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की नवंबर 2023 में हुई हैदराबाद यात्रा के तीन साल पूरे होने पर डिनर कार्यक्रम रखा था।

इस दौरान राहुल गांधी का पुतला भी लगाया गया। BRS कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार से दो लाख सरकारी नौकरियां देने और जॉब कैलेंडर लागू करने के वादे पर सवाल उठाए। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

उन्होंने मन्ने कृष्णांक, मुथा जैसिम्हा, जगन पटिमीडी समेत अन्य नेताओं पर हमले की निंदा की। KTR ने आरोप लगाया कि एक राज्यसभा सांसद ने खुद हमले का नेतृत्व किया और अपने समर्थकों को BRS नेताओं के खिलाफ जुटाया। उन्होंने कहा कि सरकार से उसके चुनावी वादों पर सवाल पूछना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है।

केवल इस वजह से किसी पर हमला करना गलत है। KTR ने कहा कि संविधान दिवस के दिन ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हमले में शामिल लोगों और कथित तौर पर इसका नेतृत्व करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सरकार से विपक्षी दलों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने और सरकार से सवाल पूछने का अधिकार सुरक्षित रखने की भी अपील की।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।