विदेश

IAF विंग कमांडर पर PAK को खुफिया जानकारी देने का आरोप, दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IAF विंग कमांडर पर PAK को खुफिया जानकारी देने का आरोप, दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में खुलासा

भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर पर देश की सुरक्षा से जुड़ी बेहद संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को देने का आरोप है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. हालांकि पटियाला हाउस कोर्ट ने अभी इस चार्जशीट पर संज्ञान नहीं ले सकी है.

इसकी वजह आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए जरूरी सरकारी मंजूरी नहीं मिलना है.

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जल्द से जल्द मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है.

5 दिसंबर को आरोपी की पेशी, डीसीपी खुद करेंगे निगरानी

पटियाला हाउस कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता की कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मुकदमा चलाने की जरूरी मंजूरी अभी नहीं मिली है.

दिल्ली सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है.

मामले में पहले ही काफी देरी होने पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए संबंधित डीसीपी को निर्देश दिया कि वह खुद मंजूरी की प्रक्रिया पर नजर रखें और इसे जल्द पूरा कराएं.डीसीपी को अगली सुनवाई पर अपनी तरफ से रिपोर्ट भी दाखिल करनी होगी.

कोर्ट ने आरोपी विंग कमांडर को 5 दिसंबर को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने का निर्देश दिया है.

लड़ाकू विमानों की तैनाती से लेकर सैनिकों की मूवमेंट तक की जानकारी देने का आरोप

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था.

आरोप है कि विंग कमांडर ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ देश की सुरक्षा से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां साझा की थी.

इनमें युद्ध की रणनीति से जुड़े दस्तावेज, सैन्य ठिकानों की लोकेशन, सैनिकों की आवाजाही और महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों के सटीक निर्देशांक शामिल बताए गए हैं.जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती और राजस्थान के सूरतगढ़ स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुए सैन्य अभ्यास से जुड़ी जानकारियां भ

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को संवेदनशील सुरक्षा जानकारी देने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है, पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अभी संज्ञान नहीं लिया है, क्योंकि सरकारी मंजूरी की कमी है। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य गोपनीयता के प्रति जनता की जागरूकता बढ़ाता है। यदि आरोप सत्य हैं, तो यह भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा सकता है और भारतीय सेना की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठ सकता है। आम जनता को यह समझना चाहिए कि ऐसी घटनाएँ देश की सुरक्षा नीतियो

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।