राज्य

IAS आशीष कुमार टिकरिहा को संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IAS आशीष कुमार टिकरिहा को संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर, 29 सितंबर 2026

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेष जारी कर दिया है। श्री टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 सितंबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, आशीष कुमार टिकरिहा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं. शासन के आदेश के अनुसार, वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब संचालक, जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. यानी शासन की जनसंपर्क व्यवस्था की जिम्मेदारी अब अतिरिक्त रूप से आशीष कुमार टिकरिहा के पास होगी.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।