व्यापार

ICICI क्रेडिट कार्ड पर 15 दिसंबर से बंद होंगे फ्री के फायदे, फीस भी बढ़ी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ICICI क्रेडिट कार्ड पर 15 दिसंबर से बंद होंगे फ्री के फायदे, फीस भी बढ़ी

अगर आप ICICI Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको अपनी जेब और सुविधाओं दोनों का हिसाब बदलना पड़ सकता है.

बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया है.

इसके तहत कार्ड रिप्लेस कराने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे, कुछ कार्ड पर मिलने वाला मुफ्त इंश्योरेंस बंद हो जाएगा और कई ग्राहकों को अब फ्री मूवी टिकट का फायदा भी नहीं मिलेगा.

इन बदलावों का असर नवंबर और दिसंबर 2026 में अलग-अलग तारीखों से दिखेगा.

हालांकि, राहत की बात ये है कि ये नियम बैंक के सभी क्रेडिट कार्ड पर लागू नहीं होंगे.

कौन सा फायदा किस कार्ड पर बंद होगा और कहां ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा, ये आप यहां से जान सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट के कितने बढ़े चार्ज?

ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है.

अभी तक कार्ड को बदलवाने के लिए 200 रुपए और GST देना पड़ता है. लेकिन 11 दिसंबर 2026 से ये फीस बढ़कर 300 रुपए और GST हो जाएगी.

मतलब कार्ड खोने, खराब होने या किसी दूसरी वजह से नया कार्ड जारी कराने पर अब पहले से 100 रुपए ज्यादा देने होंगे. ये करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी है.

हालांकि, Emeralde Private Metal, 1838 Reserve और Times Black क्रेडिट कार्ड को इस बदलाव से बाहर रखा गया है.

अब नहीं मिलेगा फ्री इंश्योरेंस?

अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड के साथ मिलने वाले फ्री इंश्योरेंस का फायदा उठाते हैं तो ये बंद हो रहा है.

बैंक 15 दिसंबर 2026 से कुछ कार्ड पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस कवर को बंद करने जा रहा है. इसमें एयर एक्सीडेंट भी शामिल हैं.

ये सुविधा Emeralde Private Metal, Times Black, Emeralde, Emeralde Private, Diamant, Sapphiro और Rubyx क्रेडिट कार्ड पर बंद होगी.

इसके अलावा Cancellation For Any Reason कवर भी खत्म किया जाएगा.

ये सुविधा Emeralde Private Metal, Times Black, Emeralde और Emeralde Private कार्ड पर मिलती थी.

वहीं, Parakram और Parakram Select कार्ड रखने व

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ICICI बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड पर 15 दिसंबर से फ्री सुविधाएँ बंद करने और फीस बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बदलाव में कार्ड रिप्लेसमेंट पर अतिरिक्त शुल्क, कुछ कार्डों पर मुफ्त इंश्योरेंस का समाप्त होना और फ्री मूवी टिकट जैसी सुविधाओं का हट जाना शामिल है। यह कदम बैंक की राजस्व बढ़ाने और लागत नियंत्रित करने के प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है। उपभोक्ताओं के लिए इसका मतलब है कि कार्ड उपयोग करते समय अतिरिक्त खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जिससे वे अपनी खरीदारी और यात्रा योजनाओं को पुनः समायोजित कर सकते

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।