ईडी ने धनशोधन मामले में 15 परिसरों पर की छापेमारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 29, नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन की जांच के तहत पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और अन्य लोगों के परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 15 परिसरों की तलाशी ली गयी। यह कार्रवाई दुर्गा पूजा से पहले झलक दिखाने वाले कार्यक्रम आयोजित करने वाली एक संस्था में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में की गई।
अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि सेन की पत्नी के नेतृत्व वाली 'मासआर्ट' महानिर्वाण रोड मास आर्ट सोसाइटी ने लोगों से यह झूठा दावा करके बड़ी रकम एकत्र की कि यह धन यूनेस्को द्वारा प्रायोजित एक संस्था के लिए है। आरोप है कि बाद में इस धनराशि का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया गया।
इंद्रनील सेन (फाइल फोटो)