राजनीति

ईडी की टीम ने आज छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
ईडी की टीम ने आज छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की

दुर्ग, 1 सितंबर 2026

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की टीम ने आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। टीम आज सुबह भिलाई के विश्व बैंक कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव के.के. चंद्रवंशी के आवास पर जांच के लिए पहुंची। टीम ने संबंधित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की।

दुर्ग में ही ईडी ने छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत के सिकोला स्थित निवास में छापा मारा।

वहीं, ईडी ने बलरामपुर जिले के अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से भी पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ के संबंध में ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चेतन बोरघरिया पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ में भर्ती घोटाले के संदर्भ में कई स्थानों पर छापेमारी की। यह विषय सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार की रोकथाम से जुड़ा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें पूर्व मुख्यमंत्री के निज सचिव की संपत्ति पर जांच शामिल है, जो राजनीतिक प्रभाव और सार्वजनिक विश्वास को प्रभावित कर सकता है। आम जनता पर इसका असर दोहरा हो सकता है: एक तरफ सरकारी भर्ती में सुधार की आशा बढ़ेगी, दूसरी तरफ यदि भ्रष्टाचार के आरोप सत्य साबित होते हैं तो नागरिकों का विश्वास घट सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।