राज्य

IGKV में बी.एससी. ऑनर्स कृषि पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IGKV में बी.एससी. ऑनर्स कृषि पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग जारी

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए बी.एससी. ऑनर्स कृषि पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। प्रवेश पी.ए.टी. परीक्षा और कक्षा बारहवीं की योग्यता के आधार पर दिया जाएगा। काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

कृषि महाविद्यालय में ऑफलाइन काउंसलिंग 14 अक्टूबर को पी.ए.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों और 16 अक्टूबर को अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन सहित काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शुरू होगी।

यह काउंसिलिंग कृषि शिक्षा में प्रवेश के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर प्रदान करेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।