IIT एडमिशन में बॉम्बे टॉपर्स की पहली पसंद:टॉप-500 में 183 ने लिया एडमिशन; कोर्सेज में कंप्यूटर साइंस सबसे ज्यादा पसंद, एयरोस्पेस किसी ने नहीं चुनी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
IIT-JEE 2026 में भी IIT बॉम्बे टॉपर्स की पहली पसंद रहा। टॉप-100 में 68 और टॉप-500 तक रैंक पाने वाले 183 छात्रों ने IIT बॉम्बे में दाखिला लिया। यह जानकारी IIT-JEE 2026 की ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी की रिपोर्ट में सामने आई है। इस बार JEE एडवांस का आयोजन IIT रुड़की ने किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 23 IIT में पुराने 7 संस्थानों पर छात्रों का भरोसा कायम है।
JEE एडवांस में टॉप-5000 रैंक वालों में से 2,460 छात्रों ने इन्हीं संस्थानों में दाखिला लिया। वहीं, टॉप-500 में से किसी छात्र ने इंदौर, मंडी, भुवनेश्वर, जोधपुर, गांधीनगर, पटना, धनबाद, रोपड़ और वाराणसी समेत 15 IIT में एडमिशन नहीं लिया। कंप्यूटर साइंस पहली पसंद, IIT बॉम्बे में 142 ने यही चुनी कोर्स की बात करें तो टॉपर्स की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) रही।
टॉप-500 में से 365 यानी 73% छात्रों ने अलग-अलग IIT में CSE चुनी। इनमें सबसे ज्यादा 142 छात्रों ने IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस ली। इसके मुकाबले सिविल इंजीनियरिंग में टॉप-500 में से सिर्फ 2 यानी 0.4% छात्रों ने दाखिला लिया। टॉप-500 में एयरोस्पेस किसी ने नहीं चुनी टॉप-500 में किसी भी छात्र ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग नहीं चुनी।
वहीं, AI एंड डेटा एनालिटिक्स में 17 और सिविल इंजीनियरिंग में सिर्फ 2 छात्रों ने दाखिला लिया। रैंक-1 शुभम कुमार ने चुना IIT दिल्ली रैंक-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार समेत टॉप-10 में शामिल 5 छात्रों ने IIT दिल्ली में दाखिला लिया। लड़कियों में टॉप रहीं आरोही देशपांडे ने भी IIT दिल्ली चुना।
उनकी रैंक 77 थी। वहीं, मद्रास जोन में दाखिला लेने वाली लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। यहां 4,796 में से 1,260 सीटें लड़कियों को मिलीं। एक्सपर्ट बोले- छात्र बिना रिस्क लिए ट्रेंड अपना रहे प्रो.
वी.
रामगोपाल, पूर्व निदेशक, IIT दिल्ली और कुलपति, BITS पिलानी समूह के मुताबिक, किसी संस्थान या ब्रांच का ट्रेंड बनने के बाद उसे बदलने में काफी समय लगता है। बॉम्बे, दिल्ली, मद्रास, कानपुर और खड़गपुर जैसे पुराने IIT की फैकल्टी, सुविधाओं और स्तर में कोई कमी नहीं है। टॉपर बॉम्बे में इसलिए भी दाखिला लेना चाहते हैं क्योंकि पिछले साल के टॉपर्स ने भी वहां दाखिला लिया था। उनके मुताबिक, छात्र रिस्क नहीं लेना चाहते। उन्हें लगता है कि पहले के टॉपर ने सोच-समझक
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
IIT-JEE 2026 में IIT बॉम्बे की टॉपर्स के बीच लोकप्रियता पर आधारित रिपोर्ट। यह विषय भारत के इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा और प्रमुख IIT संस्थानों के बीच छात्र प्राथमिकताओं को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि पुराने IIT, विशेषकर IIT बॉम्बे, अभी भी उच्च रैंक वाले छात्रों के लिए प्रमुख विकल्प हैं, जबकि नए IIT का आकर्षण कम है। इससे छात्रों को मार्गदर्शन मिलता है कि कौन से IIT में प्रवेश के बाद बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि शिक्षा नीति निर्माताओं औ