इजराइल सेना ने किया हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 11, नई दिल्ली: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया है कि उनकी सेना ने दक्षिणी लेबनान के अली अल-ताहेर रिज इलाके में हिजबुल्लाह के भूमिगत ढांचे को नष्ट कर दिया है। दोनों नेताओं ने कहा कि इस अभियान के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने का काम पूरा हो गया है।
संयुक्त बयान में कहा गया कि ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को दोबारा अपनी मौजूदगी स्थापित करने और सैन्य क्षमताएं बहाल करने से रोकने के लिए इज़राइली सेना इलाके में बनी रहेगी। इज़राइली सेना के अनुसार, उसने इलाके में जमीन के ऊपर और नीचे ऑपरेशनल नियंत्रण स्थापित करने के बाद कार्रवाई की। सेना ने दावा किया कि भूमिगत नेटवर्क 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबा था, जिसमें रॉकेट, मिसाइल, ड्रोन, एंटी-टैंक हथियार और विस्फोटक उपकरण मौजूद थे।
फोटो- इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो)