‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने विपक्ष पर हमला बोला है.
बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहिए? उन्होंने कहा कि हम प्रदर्शन के नहीं, बल्कि अराजकता के खिलाफ हैं.
रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे इमरजेंसी की बात न करें, क्योंकि उनकी दादी के बारे में पूरी दुनिया जानती है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोगों ने अराजकता को नकार दिया है.
अराजकता फैलाने की कोशिश
उन्होंने कहा कि आज की और पिछले तीन दिनों की घटनाओं के आधार पर दो बातें साफ हो गई हैं. पहली, भारतीय लोकतंत्र ने अराजकता फैलाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया है.
दूसरी, देश संसद से चलेगा, सड़कों से नहीं. कल नतीजे आए: असम और नंदीग्राम में बीजेपी की जीत हुई. पुडुचेरी में भी बीजेपी जीती.
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सभी चुनाव तब हुए जब पिछले कई दिनों से दिल्ली में यह पूरी शरारत (बवाल) चल रही थी.
बीजेपी विशेष रूप से इस बात को रेखांकित करना चाहती है कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में यह शानदार प्रदर्शन तब हुआ, जब दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में अराजकता का आंदोलन चलाया जा रहा था...
हम विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आपने अपनी चुनावी हार की वजह से सड़क पर होने वाले प्रदर्शनों को हथियार बना लिया है..."
हिरासत में कई बड़े नेता
इससे पहले, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केरल के पूर्व सीएम पी.
विजयन को पुलिस ने प्रदर्शन के बीच हिरासत में ले लिया.
इसके अलावे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा और सामाजिक कार्यकर्ताओं योगेंद्र यादव एवं प्रशांत भूषण समेत कई लो
📡 स्रोत: ABP Live