मनोरंजन

इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी 9' का आएगा सीक्वल , फिल्म के एंड में मेकर्स ने किया कंफर्म

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी 9' का आएगा सीक्वल , फिल्म के एंड में मेकर्स ने किया कंफर्म

इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा स्टारर 'गनमास्टर जी 9' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इन सबके बीच बता दें कि इस एक्शन थ्रिलर का सीक्वल भी अनाउंस हो गया है.

'गनमास्टर जी 9' का आएगा सीक्वल?

बता दें कि 'गनमास्टर जी 9' के एंड क्रेडिट रोल में मेकर्स ने टू बी कंटीन्यूड मेंशन किया है.

जिससे साफ हो गया है कि इमरान हाशमी की इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी सीक्वल भी आएगा. हालांकी सीक्वल से जुडी़ और कोई डिटेल नहीं दी गई है. वहीं 'गनमास्टर जी 9' के दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट से फैंस खुश हो गए हैं.

'गनमास्टर जी 9' स्टार कास्ट

'गनमास्टर जी 9' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा ने लीड रोल प्ले किया है.

दोनों की केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

वहीं फिल्म के अन्य कलाकारों मे इनायक वर्मा और आपारशक्ति खुराना सहित कई शामिल हैं.

'गनमास्टर जी 9' की क्या है कहानी?

इस फिल्म में इमरान हाशमी 'एजेंट ईश्वर' (जिसे 'एजेंट G9' के नाम से भी जाना जाता है) की भूमिका में हैं.

वह एक ऐसे सीक्रेट एजेंट हैं जो जासूसी, हथियारों और निजी उलझनों की खतरनाक दुनिया में फंस जाते हैंय जेनेलिया देशमुख ने 'आरती' का किरदार निभाया है, जबकि अपारशक्ति खुराना विलेन 'देसू' के रोल में हैं.

सहायक कलाकारों में अभिषेक सिंह भी शामिल हैं.

यह फिल्म उस जासूसी किरदार से प्रेरित है, जिसे मिथुन चक्रवर्ती ने 'सुरक्षा' (1979) और 'वारदात' (1981) जैसी फिल्मों में पॉपुलर बनाया था.

'गनमास्टर G9' के बारे में सब कुछ

'गनमास्टर G9' के जरिए इमरान हाशमी, डायरेक्टर आदित्य दत्त और कंपोजर हिमेश रेशमिया लगभग दो दशक बाद फिर से एक साथ आए हैं.

इससे पहले 2005 में वे 'आशिक बनाया आपने' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं.इस फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट, हुनर ​​मुकुट और संगीता अहीर हैं.

यह 27 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसका क्लैश आयुष्मान खुराना की

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।