इमरान हाशमी की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, 23 साल में दी सिर्फ एक सोलो 200 करोड़ी मूवी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख इन दिनों फिल्म 'गनमास्टर जी9' को लेकर चर्चा में हैं.
फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है और इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. इसने ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड्स भी बना दिए हैं.
इसकी रिलीज के साथ ही आपको इमरान की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. उन्होंने इन 23 सालों में सोलो एक 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म दी है.
वहीं, इमरान हाशमी की 100 करोड़ी फिल्में तीन रही, जिसमें एक सोलो है बाकी दो सपोर्टिंग कैरेक्टर में है.
ऐसे में चलिए बताते हैं एक्टर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में.
इमरान हाशमी की सोलो 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म
इमरान हाशमी ने 23 साल के करियर में एक 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म दी है.
उनकी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में नंबर 1 पर 'आवारापन 2' (213.05 करोड़ वर्ल्डवाइड) है.
ये इमरान हाशमी की पहली 200 करोड़ कमाने वाली सोलो हिट फिल्म है, जिसमें उनके साथ दिशा पाटनी भी थीं.
इस फिल्म के जरिए दोनों की केमिस्ट्री को पहली बार पर्दे पर देखा गया था और इसे काफी पसंद भी किया गया था.
वहीं, इमरान हाशमी ने 'बादशाहो' और 'ओजी' के जरिए बतौर सपोर्टिंग कैरेक्टर 100 करोड़ी फिल्म दी. इन्होंने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.
हालांकि, बतौर सोलो एक्टर की 100 करोड़ और 200 करोड़ कमाने वाली इकलौती फिल्म 'आवारापन 2' है.
इमरान हाशमी की ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (नेट)
इमरान हाशमी की ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें उनकी कई यादगार फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट...
1.
आवारापन 2- 150.63 करोड़
- द डर्टी पिक्चर- 80 करोड़
- बादशाहो- 78.1 करोड़
- राज 3- 70.07 करोड़
- वन्स अपोन अ टाइम इन मुंबई- 55.47 करोड़
- मर्डर 2- 47.90 करोड़
7.
जन्नत 2- 42.50 करोड़
- हमारी अधूरी कहानी- 34.43 करोड़<
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इमरान हाशमी की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फ़िल्मों पर चर्चा, जिसमें 23 वर्षों में केवल एक 200 करोड़ की सोलो फ़िल्म शामिल है। यह विषय उनके बॉक्स ऑफिस सफलता और वर्तमान फ़िल्म ‘गनमास्टर जी9’ के साथ उनके करियर की प्रगति को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय फ़िल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता की कमाई और लोकप्रियता को उजागर करती है, साथ ही दर्शकों को यह बताती है कि किस प्रकार फ़िल्मों की सफलता को मापा जाता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे इमरान की नई फ़िल्मों के प्रति उत्साहित हो