खेल

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू करने के लिए PCB ने 3 दिग्गज कमेंटेटर्स को निकाल दिया है.

दरअसल पाकिस्तान में इस समय वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है, जिसमें पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका खेल रहे हैं. यह सीरीज 18 अक्टूबर-31 अक्टूबर तक खेली जाएगी.

पीसीबी ने इसके लिए 6 सदस्यों का कमेंट्री पेनल अनाउंस किया, जिसमें नासिर हुसैन और माइकल एथरटन शामिल नहीं हैं.

इसी साल अगस्त-सितंबर महीने में पाकिस्तान टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी.

लॉर्ड्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था.

इसी दौरान नासिर हुसैन और माइकल एथरटन ने लाइव टीवी पर इमरान खान के बेटे, कासिम खान और सुलेमान खान का इंटरव्यू किया था.

बताते चलें कि इमरान खान जेल में बंद हैं और उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की कई खबरें सामने आती रही हैं.

क्रिकेट के कई पूर्व कप्तान भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को इस बारे में पत्र लिख चुके हैं.

मगर सुलेमान खान और कासिम खान का इंटरव्यू लेने मात्र से PCB बुरी तरह भड़का हुआ है.

उसने नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को कमेंट्री पेनल में जगह ही नहीं दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी कोई वजह नहीं बताई है.

जब इंग्लैंड ने अक्टूबर 2024 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था, तब नासिर हुसैन और माइकल एथरटन कमेंट्री पेनल का हिस्सा रहे थे.

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू 18 मिनट तक चलाया था.

कासिम और सुलेमान ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में इमरान खान को जान से मारने की साजिशें रची जा रही हैं.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह तक दावा किया गया कि इस इंटरव्यू के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अगले सेशन के लिए मैदान पर ना उतरने पर भी विचार किया था. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी.

मगर मैच पूरा हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने 194 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.

ट्राई सीरीज के लिए कमेंट्री पेनल: वकार यूनुस (पाकिस्तान), मार्क बुचर (इंग्लैंड), आमिर सोहेल (पाकिस्तान),

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 3 प्रमुख कमेंटेटर्स को निकाल दिया है। यह कदम वनडे ट्राई सीरीज के दौरान पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चल रही प्रतियोगिता के बीच आया है, जहाँ PCB ने 6 कमेंट्री पैनल के सदस्य तय किये हैं, जिनमें नासिर हुसैन और माइकल एथरटन शामिल नहीं हैं। इस निर्णय से क्रिकेट प्रशंसकों में असंतोष और मीडिया में विवाद बढ़ रहा है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि खेल के दौरान कमेंट्री की गुणवत्ता और विविधता पर प्रश्न उठें, जिससे दर्शको

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।