इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड अभिनेता और आमिर खान के भांजे इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे.
वहीं बीते दिन एक्टर को इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने देश छोड़ों का नोटिस भेजा था. जिसके बाद अब आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने इस पर रिएक्शन दिया है.
इमरान खान को मिले 'भारत छोड़ो' नोटिस पर क्या बोलीं किरण राव? किरण राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की.
इसमें बताया गया है कि बॉलीवुड अभिनेता को अक्टूबर के अंत तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है.
उन पर आरोप है कि चुनाव आयोग प्रमुख के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर उन्होंने इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन किया है.
इस पोस्ट को शेयर करते हुए किरण ने लिखा, "वाह, अब मुंबई पुलिस भी?" किरण राव ने इमरान खान का किया सपोर्ट इस मामले पर एक और पोस्ट शेयर करते हुए, किरण ने इमरान का बचाव किया और कहा, "43 साल की उम्र, इनमें से 40 साल भारत में बिताए.
यहीं पढ़ाई की, यहीं काम किया. यहीं सक्सेस पाई. यहीं असफलता देखी. यहीं प्यार किया.
यहीं संघर्ष किया." ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा ने भी किया रिएक्ट इस नोटिस पर असहमति जताने वालीं किरण अकेली नहीं थीं.
ऋतिक रोशन की पार्टनर सबा आज़ाद ने भी दिन में इस घटनाक्रम पर अपनी रिएक्शन दिया था. नोटिस के बारे में एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "क्या!?
यह पूरी तरह से बकवास है." नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे इमरान खान इस बीच, इमरान खान बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं.
उन्हें एक नोटिस मिला है जिसमें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है.
उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में हिस्सा लेकर 'इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट' के नियमों का उल्लंघन किया है.
अमेरिकी नागरिक इमरान खान, एमजेजएम लीगल के अपने वकील ज़ुल्फ़िकार मेमन के जरिए शुक्रवार या सोमवार तक हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। इमरान खान के वकील ने नोटिस पर क्या कहा?
याचिका के मुताबिक, इमरान खान के वकील का कहना है कि नियम ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड धारकों को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से नहीं रोकते हैं.
याचिका में मुंबई पुलिस के उस नोटिस को "बेहद कठोर" बताया गया है, जिसमें 43 वर्षीय अभिनेता को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है. इमरान खान को नोटिस क्यों भेजा गया?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान के पास अमेरिका की नागरिकता है और उनके पास 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' (ओसीआ) कार्ड भी है.
इमरान खान पिछले शनिवार को, अपनी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और कजिन जैन मैरी खान के साथ मुंबई में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे जिसके बाद, उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया गया था.
उसी शाम तीनों को रिहा कर दिया गया.
हालांकि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद, 'फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस' (एफआरआरओ) ने अभिनेता को इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस भेजा.
इमरान खान पर आरोप है कि "विदेशी/इमिग्रेशन अधिनियम के प्रावधानों के मुताबित, विदेशी नागरिकों को भारतीय धरती पर राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों या राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की मनाही है."
📡 स्रोत: NewsData.io