खेल

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने उड़ाया गर्दा! सबसे तेज 6000 टी20 रन का बनाया रिकॉर्ड, एशिया में बने नंबर-1

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने उड़ाया गर्दा! सबसे तेज 6000 टी20 रन का बनाया रिकॉर्ड, एशिया में बने नंबर-1

Abhishek Sharma World Record: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है.

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 32 गेंद पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और 7 छक्के आए. इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपने 6,000 रन भी पूरे कर लिए.

उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में सिर्फ 5 रन बनाते ही यह मुकाम हासिल किया.

इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6,000 पूरे करने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए. उन्होंने सिर्फ 3,420 गेंदों में यह कारनामा किया है.

वहीं, ऑलओवर वह पूरी दुनिया में सबसे तेज 6,000 टी20 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में न्यूजीलैंड के फिन एलन सबसे आगे हैं. फिन एलन ने सिर्फ 3,386 गेंदों पर टी20 क्रिकेट में 6,000 रन पूरे किए थे.

टी20 में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज टी20 क्रिकेट इतिहास में गेंद के लिहाज से सबसे तेज 6,000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फिन एलन के नाम दर्ज है. इस मामले में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

वहीं, तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं. उन्होंने 3,550 गेंद में टी20 6,000 रन पूरे किए थे.

इसके बाद चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड हैं, जिन्होंने 3,681 गेंद में यह मुकाम हासिल किया था, जबकि फिल साल्ट और विल जैक्स ने 3,857 गेंद में यह कारनामा किया था. 3386 फिन एलन 3420 अभिषेक शर्मा * 3550 आंद्रे रसेल 3681 टिम डेविड 3857 विल जैक्स/ फिल सॉल्ट मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें, तो भारत ने पहले टी20 मैच मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए थे.

इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने सिर्फ 13.4 ओवर में टारगेट चेज कर मैच अपने नाम कर लिया.

भारत के लिए इस मैच में बल्ले से जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने सिर्फ 32 गेंद पर 82 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए. वहीं, ईशान किशन ने भी 42 रनों की शानदार पारी खेली.

इसके दम पर भारत ने 38 गेंद बाकी रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।