IND vs AFG: टॉप ऑर्डर ढेर, फिर राशिद-नबी ने धोया; दूसरे टी20 में अफगानिस्तान ने दिया 160 का लक्ष्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 में मेजबान अफगानिस्तान ने भारत को 159 रनों का लक्ष्य दिया है.
हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि अफगान टीम 130 तक भी नहीं पहुंच पाएगी. 15वें ओवर में 100 रनों पर उनके 6 विकेट गिर गए थे, लेकिन फि राशिद खान ने बल्ले से कोहराम मचा दिया. राशिद ने 16 गेंद में 28 रनों की तूफानी पारी खेली.
इस तरह अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए. भारत के लिए नितीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.
राशिद खान और मोहम्मद नबी ने 7वें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की. राशिद ने 16 गेंद में 28 रनों की पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया.
वहीं नबी ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंद में 20 रन बनाए. नूर अहमद ने पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लगाया.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को रहमानुल्लाह गुरबाज (0) के रूप में पहला झटका लगा.
इसके बाद कप्तान इब्राहिम जादरान ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 51 रन जोड़कर टीम को संभाला.
इब्राहिम 33 गेंदों में 6 चौकों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सेदिकुल्लाह ने 15 गेंदों में 12 रन बनाए.
अफगान टीम ने 67 रन तक अपना चौथा विकेट खो दिया था, जिसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजाई (11) ने दरवेश रसूली के साथ पांचवें विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 96 रन तक पहुंचा दिया. 100 के स्कोर पर दरवेश रसूली का विकेट गिरा, जो 15 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद मोहम्मद नबी और राशिद खान की अनुभवी जोड़ी ने मोर्चा संभाला.
इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवें विकेट के लिए 28 गेंदों में 48 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.
नबी 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि राशिद खान ने 16 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 28 रन की पारी खेली.
भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 3 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट हाथ लगे.
इनके अलावा, <a title="जसप्रीत बु
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच की चर्चा है, जिसमें अफगानिस्तान ने 159 रन का लक्ष्य रखकर भारत को चुनौती दी। यह विषय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रतिस्पर्धी माहौल को दर्शाता है, जहाँ दोनों टीमों के प्रदर्शन पर वैश्विक दर्शकों का ध्यान रहता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि अफगान टीम ने कठिन परिस्थिति में भी मजबूत पारी खेली, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और भारत पर दबाव बना। आम जनता पर इसका असर मनोबल और राष्ट्रीय गर्व में वृद्धि के रूप में दिख सकता है, साथ ही क्रिकेट प