खेल

IND vs NZ 2nd Test Day-3: जुरेल ने बचाई इज्जत, बुमराह को मिले विकेट; न्यूजीलैंड के पास 243 रन की बढ़त

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IND vs NZ 2nd Test Day-3: जुरेल ने बचाई इज्जत, बुमराह को मिले विकेट; न्यूजीलैंड के पास 243 रन की बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत भारत की पारी के साथ हुई. दूसरा दिन समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 46 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन बना लिए थे.

वाशिंगटन सुंदर 10 रन पर और ध्रुल जुरेल 07 रन पर नाबाद लौटे थे.

स्कोर बोर्ड देखकर लग रहा था कि तीसरे दिन भारतीय टीम बमुश्किल 200 रन का आंकड़ा छू पाएगी, टीम उससे पहले ही सिमट जाएगी, लेकिन तभी पिक्चर में आते हैं ध्रुव जुरेल, जिन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम की इज्जत बचाई और स्कोर 200 के पार पहुंचाया.

तीसरे दिन बुमराह को विकेट मिलने का इंतजार भी समाप्त हुआ.

भले ही टीम इंडिया के लिए कुछ चीजें अच्छी रही हों, लेकिन न्यूजीलैंड के पास तीसरा दिन खत्म होने तक 243 रनों की बढ़त हो गई है. क्रीज पर मौजूद रचिन रवींद्र 46 रन पर और डेरिल मिचेल 05 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे.

न्यूजीलैंड का स्कोर 46 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन रहा. तीसरे दिन कुल 86.1 ओवर का खेल हुआ, जिसमें 7 विकेट के नुकसान पर 263 रन बने.

That's stumps!

Devon Conway 51(97) brought up his 15th test half century as Rachin Ravindra 46(84) and Daryl Mitchell 5(38) end the day unbeaten.

Watch and follow all the action of the Test series LIVE in NZ on Sky Sport, Sport Nation NZ and The ACC. https://t.co/xKkYWC8UD2

BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 29, 2026

ध्रुव जुरेल ने बचाई लाज

नंबर-7 के जुरेल ने 14 चौकों की मदद से 88 रन बनाए. वह भारत के लिए पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

उन्होंने गुरनूर बरार के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 64 (123 गेंद) रन की साझेदारी की.

जुरेल की पारी और साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया 86.1 ओवर में 246/10 के स्कोर तक पहुंची. हालांकि इस स्कोर के साथ भारतीय टीम 110 रन पीछे रही. मेजबान न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 3

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।