खेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: दूसरे ही ओवर में गिरा न्यूजीलैंड का पहला विकेट, अर्शदीप ने सेफर्ट को किया आउट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: दूसरे ही ओवर में गिरा न्यूजीलैंड का पहला विकेट, अर्शदीप ने सेफर्ट को किया आउट

वेलिंगटन में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है.

आज जीतकर टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, वहीं मेजबान न्यूजीलैंड के लिए ये करो या मरो वाला मैच है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं है, ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी ही खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए हैं.

भारत की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को आज फिर मौका मिला है, क्योंकि चोटिल ईशान किशन तीसरे टी20 से भी बाहर हैं.

पिछले मैच में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था, आज उनसे अच्छी पारी की उम्मीद है. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव हुए हैं. वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते मैट हेनरी सीरीज के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं.

लॉकी फर्ग्युसन भी तीसरे मैच का हिस्सा नहीं हैं. आज काइल जेमीसन को मौका मिला है.

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

न्यूज़ीलैंड प्लेइंग 11: फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), बेवॉन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी.

वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

आज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलने की संभावना है, इसकी एक वजह तेज हवाएं चलने की संभावना भी है.

आज यहां बारिश होने की भी संभावना है, लेकिन कम.

यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना अच्छा फैसला होगा, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा. हालांकि संभावना कम है कि 200 से अधिक स्कोर देखने को मिले. यहां तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है.

भारतीय स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वैभव सूर्यवंशी, भुवनेश्

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।