खेल

IND vs NZ 4th T20I Live Score: मयंक यादव की शानदार वापसी, 20 रन खाने के बाद किया डेरिल मिशेल को आउट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IND vs NZ 4th T20I Live Score: मयंक यादव की शानदार वापसी, 20 रन खाने के बाद किया डेरिल मिशेल को आउट

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए.

ईशान किशन फिट होकर वापस आ गए हैं, जिनके स्थान पर आए वैभव सूर्यवंशी को बाहर होना पड़ा. दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव को शामिल किया गया.

टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी है. 0-3 से पिछड़ गई न्यूजीलैंड के लिए ये इज्जत की लड़ाई है. ईशान किशन इस मैच में खेल रहे हैं, जो चोट के कारण पिछले 2 मैचों में बाहर बैठे थे.

भुवनेश्वर कुमार भी प्लेइंग 11 से बाहर हुए हैं, जिनके लिए ये सीरीज अभी तक अच्छी नहीं रही. 4 साल बाद नेशनल टीम में वापसी कर रहे भुवि ने इस सीरीज के तीनों मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया और सभी में 10 से अधिक की इकॉनमी से रन दिए.

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर.

सीरीज में अभी तक

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैच को भारत ने 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता था.

दूसरा मैच भी क्राइस्टचर्च में खेला गया, इसमें भी भारत 4 विकेट से ही जीता.

वेलिंग्टन में हुए पिछले मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. भारत ने 199 के लक्ष्य को 13.2 ओवरों में हासिल कर इतिहास रचा था.

चौथे टी20 में भी भारत ने टॉस जीत लिया है. सीरीज के सभी मैचों में श्रेयस अय्यर ने ही टॉस जीता है.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच की है, जहाँ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और टीम में बदलाव किए। यह विषय भारत की टी20 सीरीज में 0-3 से पीछे हटने के बाद इज्जत की लड़ाई को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि मयंक यादव की शानदार वापसी और डेरिल मिशेल को आउट करने से भारत को जीतने का मौका मिलता है, जिससे टीम की मनोबल बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल और राष्ट्रीय गर्व में वृद्धि के रूप में हो सकता है, साथ ही भारतीय क्रिकेट के प्रति उम्मीदें फिर से जागृत हो सकती हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।