खेल

IND vs NZ: वेस्टइंडीज के खिलाफ कटवाई नाक! अब न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर होंगे 3 प्लेयर, सिलेक्टर्स नहीं देंगे मौका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IND vs NZ: वेस्टइंडीज के खिलाफ कटवाई नाक! अब न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर होंगे 3 प्लेयर, सिलेक्टर्स नहीं देंगे मौका

IND vs NZ ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच वनडे सीरीज खत्म हो गई है. अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी.

इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज को खेली जाएगी. इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम की स्क्वाड में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दरअसल, वेस्टइंडीज सीरीज में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

ऐसे में उन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से खिलाड़ियों को पत्ता कटेगा?

आकिब नबी भारत के 29 साल के तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को भारत की अगले वनडे सीरीज से बाहर किया जा सकता है. वेस्टइंडीज सीरीज में आकिब नबी ने डेब्यू किया था.

उन्होंने दूसरे वनडे में आकिब नबी ने 8.5 ओवर में 84 रन खर्च किए थे, जबकि कोई विकेट भी नहीं ले पाए थे.

न्यूजीलैंड दौरे पर अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है, जिससे आकिब नबी का बाहर किया जा सकता है.

अंशुल कंबोज स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) को भी न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किया जा सकता है. अंशुल कंबोज को प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था.

उन्होंने तीसरे वनडे में डेब्यू किया था, जिसमें 9 ओवर में 82 रन लुटाए थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हो सकती है, जिससे अंशुल कंबोज को बाहर किया जा सकता है. उनके पास खुद की जगह पक्की करने का मौका था, लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा पाए.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant: कभी इंग्लैंड को पीटा, कभी ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा घमंड, फिर भीषण हादसे का हुए शिकार… फिल्म से कम नहीं पंत की कहानी नमन धीर युवा स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर (Naman Dhir) को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पहली बार मौका दिया गया था.

हालांकि वह इस सीरीज में गेंद या बल्ले से अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. इसकी वजह से नमन धीर को भी अगली वनडे सीरीज से बाहर किया जा सकता है. नमन धीर की जगह वाशिंग्टन सुंदर को शामिल किया जा सकता है.

सुंदर के आने से नमन धीर का बाहर होना तय माना जा रहा है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।