खेल

IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

हाई स्कोरिंग वाले इस मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं.

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे.

इसकी एक बड़ी वजह इस मैदान पर बनाई गई नई पिच है. हम पहले भी ऐसी पिचों पर खेल चुके हैं. पिच बहुत सख्त है, इसलिए गेंद में उछाल भी देखने को मिलेगा.

हम जानते हैं कि वेस्टइंडीज की टीम कितनी खतरनाक हो सकती है, इसलिए हम लापरवाही नहीं बरत सकते. पिछले मैच में हमने जिस तरह का जज्बा दिखाया, वह बहुत अच्छा था. हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है."

टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, "हम भी फील्डिंग ही चुनते. यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, इसलिए हमें वापसी करनी होगी.

हमें एक अच्छी शुरुआत चाहिए और यह साफ होना चाहिए कि हम कैसे खेलना चाहते हैं. देखते हैं क्या होता है, सब अच्छा लग रहा है. खुले दिमाग से खेलना होगा. हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं.

कामिल पूरन और क्वेंटिन सैम्पसन बाहर हैं और उनकी जगह पर रोमारियो शेफर्ड और ज्वेल एंड्रयू टीम में आए हैं."

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन- शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ

भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव

यह भी पढ़ें-

<a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/another-big-trade-ahead-of-the-ipl-2027-auction-these-two-players-change-teams-srh-delhi-capitals-t-natara

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।