इतिहास

IND vs WI 4th T20: वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही रच दिया इतिहास, बना डाला सबसे बड़ा स्कोर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IND vs WI 4th T20: वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही रच दिया इतिहास, बना डाला सबसे बड़ा स्कोर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है.

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. हालांकि, उनका यह फैसला पावरप्ले में गलत साबित होता दिखा. वेस्टइंडीज ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में ही इतिहास रच दिया.

वेस्टइंडीज के लिए शाई होप, शिमरन हेटमायर और ज्वेल एंड्रयू ने तूफानी बैटिंग की.

भारत के खिलाफ चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 79 रन बना डाले.

भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में वेस्टइंडीज का यह सबसे बड़ा स्कोर है.

वहीं टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से पावरप्ले में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

पावरप्ले तक वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप 16 गेंद में 28 रन पर रहे.

वहीं शिमरन हेटमायर पांच गेंद में 17 रन पर रहे.

वेस्टइंडीज ने इस दौरान ज्वेल एंड्रयू का विकेट गंवाया, जिन्होंने 16 गेंद में 21 रन बनाए.

टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ पावरप्ले में वेस्टइंडीज का सर्वोच्च स्कोर

79/1 - हैदराबाद, 2026 78/0 - लॉडरहिल, 2016

72/3 - रांची, 2026

वेस्टइंडीज ने दोहराया इतिहास, बनाया सबसे तेज शतक

वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में 7.4 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए.

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम शतक है.

वेस्टइंडीज ने 2016 में लॉडरहिल में भी इतने ही ओवरों में बिना एक भी विकेट खोए 100 रन बना डाले थे. खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं. शाई होप 26 गेंद में 47 रनों पर हैं.

उनके साथ रोवमैन पॉवेल सात गेंद में तीन रन पर हैं.

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन- शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ

<p

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के पावरप्ले में रिकॉर्ड स्कोर के बारे में है। यह विषय क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान एक ऐतिहासिक घटना को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि पावरप्ले में ही जीत या हार तय हो सकती है, और वेस्टइंडीज ने इस मैच में इतिहास रच दिया। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि क्रिकेट प्रशंसकों को रणनीति और टीम चयन के महत्व का नया दृष्टिकोण मिले, तथा खेल के प्रति उत्साह और चर्चा बढ़े।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।