खेल

IND vs WI 4th T20I Live: भारत की धुआंधार शुरुआत, संजू ने शुरू की कुटाई; 248 का है लक्ष्य

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IND vs WI 4th T20I Live: भारत की धुआंधार शुरुआत, संजू ने शुरू की कुटाई; 248 का है लक्ष्य

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में है.

यहां जीत हासिल कर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. फिलहाल भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है.

मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है या नहीं.

शुरुआती तीनों ही टी20 में वैभव सिर्फ बेंच गर्म करते दिखे हैं.

ओपनिंग पर अभिषेक शर्मा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली है. वैभव 2026 एशियाई खेलों में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखे थे. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने 15 रनों की पारी खेली थी.

लखनऊ के पहले टी20 में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत अपने नाम की थी. रांची के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत अपने खाते में डाली.

यहां वेस्टइंडीज ने 250 रन का टारगेट चेज किया था.

इंदौर में तीसरे टी20 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 14 रन से जीत अपने नाम करके सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी.

हैदराबाद में जमकर बनते हैं रन

हैदराबाद स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुफीद मानी जाती है. यहां टीम इंडिया ने पिछला मैच 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था.

मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 297 रन बोर्ड पर लगाए थे. यह मेन इन ब्लू का टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ा टोटल है.

इंटरनेशनल के अलावा आईपीएल मैचों में भी यहां ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिलती है. आज भी फैंस उम्मीद करेंगे की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करे.

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव.

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

<p style="text-a

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।