खेल

IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का आज (17 अक्टूबर) लास्ट मैच है.

दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पांचवां व अंतिम टी20 मैच शनिवार को खेला जाएगा. पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है.

ऐसे में जो भी टीम आज का मुकाबला जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. वेस्टइंडीज ने इस सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है.

दूसरे टी20 में कैरेबियाई टीम ने 250 रनों का टारगेट चेज किया, और चौथे टी20 में पहले खेलने के बाद 247 रन बनाए और फिर 24 रनों से मैच जीत लिया.

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के लिए भारत दौरा किसी सुनहरे सपने से कम नहीं गुजरा है. भारत के इस दौरे पर होप चार शतक लगा चुके हैं. वनडे सीरीज में उन्होंने दो सेंचुरी ठोकी थीं.

वहीं टी20 सीरीज में भी अब तक उनके बल्ले से दो शतक निकल चुके हैं. भारतीय टीम को अगर आज का मैच जीतना है तो फिर शाई होप को जल्दी आउट करना होगा.

हेड टू हेड में कौन आगे?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड की बात करें तो हाउस्टेट के अनुसार टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.

इस फॉर्मेट में अब तक 35 बार भारत और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत हुई है.

इस दौरान 22 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, वहीं 12 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं. एक मैच नो रिजल्ट रहा है.

कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच आज यानी शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

शाम साढ़े 6 बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं शाम 7 बजे से मैच की शुरुआत होगी. बेंगलुरु में आज बारिश के काफी आसार हैं. ऐसे में बारिश मैचस में खलल भी डाल सकती है.

कैसे लाइव देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20?

भारत और वेस्टइंडीज का पांचवां टी20 मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी दोनो

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।