खेल

IND vs WI: विराट-गिल ने ठोके शतक, फिर रह गए खाली हाथ, ये खिलाड़ी ले उड़ा POTM का अवॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IND vs WI: विराट-गिल ने ठोके शतक, फिर रह गए खाली हाथ, ये खिलाड़ी ले उड़ा POTM का अवॉर्ड

IND vs WI 1st ODI POTM: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार (27 सितंबर) को पहले वनडे मैच खेला गया. इस मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली.

इसके दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. शुभमन गिल ने 110 रनों की पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 139 रन बनाए.

हालांकि इसके बावजूद इन दोनों में से किसी को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड नहीं दिया गया. उनकी जगह स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

कुलदीप यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए. कुलदीप खुद भी हुए हैरान!

जब मैच खत्म होने के बाद कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, तो उन्हें भी काफी हैरानी हुई. कुलदीप यादव POTM का अवॉर्ड लेने से झिझक रहे थे.

कुलदीप ने माना कि उन्हें थोड़ी झिझक महसूस हो रही है कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड का क्यों मिला है.

उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते हुए थोड़ा अजीब लग रहा है, क्योंकि जिस तरह से विराट भाई और गिल ने बल्लेबाजी की, वह वाकई शानदार थी.

मेरे ख्याल से इसे लेकर फैसला कुछ और भी हो सकता था.’ बता दें कि कुलदीप यादव ने वनडे में 1,159 दिन बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है.

वह आखिरी बार 27 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के ही खिलाफ ही बारबाडोस में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. कुलदीप यादव को क्यों मिला POTM?

भले भी विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई, लेकिन कुलदीप यादव इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे.

जब भारतीय टीम पहले विकेट के लिए भी तरस रही थी, तो कुलदीप यादव ने जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैम्पबेल की साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद उन्होंने विंडीज के कप्तान शाई होप को भी शिकार बनाया.

फिर एक ही ओवर में जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू को भी पवेलियन भेज दिया.

उनकी इस घातक गेंदबाजी के चलते ही भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 300 रन के अंदर ही रोक दिया. कैसा रहा मैच? मैच की बात करें, तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए थे.

विंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने शतक लगाया, जबकि आमिर जांगू और जॉन कैम्पबेल ने अर्धशतक लगाए. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 41.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया.

भारत की ओर से विराट कोहली ने 139 नाबाद रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 110 रनों की पारी खेली. इसके दम पर भारत ने 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।