व्यापार

न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए साल 2026 की पहली तिमाही में ही तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने बड़ा फैसला लेते हुए LPG गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन पर रोक लगा दी.

दोनों देशों में जंग शुरू हुए लगभग 7 महीने बीत चुके हैं, लेकिन होर्मुज (Strait of Hormuz) के जरिए एनर्जी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता अभी बरकरार है.

आलम यह है कि देश में बड़ी संख्या में लोग अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं.

ऐसे मेंअब सवाल यह आता है कि नए LPG कनेक्शन के लिए फिर से कब अप्लाई किया जा सकेगा? इस बीच खाना पकाने के लिए किचन में और कौन-कौन से ऑप्शन बच रहे हैं.

देश में बढ़ रहा LPG का प्रोडक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे कई राज्यों में मार्च 2026 से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के लिए नए LPG कनेक्शन लेने पर रोक लगा दी गई है.

फरवरी के आखिर में पश्चिम एशिया में शुरू हुई जंग के चलते तेल और गैस की ग्लोबल सप्लाई पर बहुत बुरा असर पड़ा है. दुनिया का 20% एनर्जी ट्रांसपोर्टेशन इसी शिपिंग रूट के जरिए होता है.

हालांकि, इस बीच राहत की बात यह है कि देश में एलपीजी के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.

पिछले महीने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रिफाइनर LPG का प्रोडक्शन बढ़ा रहे हैं.

यह प्रोडक्शन औसतन 44,000 टन रोजाना तक पहुंच गया है, जो अगस्त के औसत प्रोडक्शन से लगभग 20% ज्यादा है.

अब से शुरू होगा नया कनेक्शन?

बहरहाल, लोग फिलहाल नए LPG कनेक्शन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

लेकिन आपके पास अभी भी कुछ ऐसे विकल्प बचे हैं, जिनसे आप बड़े ही आराम से खाना पका सकते हैं. इनमें 5 Kg और 10 Kg के LPG सिलेंडर और PNG शामिल हैं.

5 किलो का छोटू सिलेंडर

5 किलो वाला'छोटू' कुकिंग गैस सिलेंडर बाजार में आपको आसानी से मिल जाएंगे.

इंडेन छोटू, भारत गैस मिनी या HP गैस अप्पू के नाम से आप इसे किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटर से खरीद सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, डिपॉजिट जमा करने

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।