राजनीति

इंदौर में 11-12 सितंबर को होगा ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’, सुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी हमारी प्राथमिकता: CM डॉ. यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में 11-12 सितंबर को होगा ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’, सुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी हमारी प्राथमिकता: CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ सुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल यात्री परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से 11 और 12 सितंबर को इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का संकल्प है कि हर यात्री को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम परिवहन उपलब्ध हो। सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और प्रभावी बनाने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। समिट में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी की संभावनाओं पर विशेषज्ञ, निवेशक और नीति-निर्माता मंथन करेंगे।

समिट में सुरक्षित परिवहन, हरित परिवहन और बेहतर मोबिलिटी के नए अवसर तलाशे जाएंगे। साथ ही प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, टिकाऊ और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए निवेश और साझेदारी के नए रास्तों पर भी चर्चा होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।