राज्य

इंदौर- 11 और 12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट का होगा आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर-   11 और 12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट का होगा आयोजित

मध्य प्रदेश सरकार 11 और 12 सितंबर को इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट आयोजित करने जा रही है। समिट में विशेषज्ञों और निजी ऑपरेटरों के साथ प्रदेश की परिवहन व्यवस्था का रोडमैप तैयार करने पर चर्चा होगी। इसमें 75% ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़ने का लक्ष्य है। ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ के तहत प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा आधुनिक सार्वजनिक बसें चलाने और 180 से अधिक बस स्टैंड, टर्मिनल और डिपो को आधुनिक बनाने की योजना है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी, पैनिक बटन और रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।