अपराध

इंदौर- 12 ग्राम ब्राउन शुगर तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर- 12 ग्राम ब्राउन शुगर तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही

क्राइम ब्रांच टीम द्वारा टीसीएस के पीछे वाली रोड़, 03 नम्बर गेट के पास, इंदौर में गश्त व चेकिंग के दौरान काले रंग की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल सवार संदेही अजय सूर्यवंशी पर अपराध क्रमांक 0152/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में विवेचना एवं रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपी से ब्राउन शुगर के बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।

पूछताछ पर आरोपी अजय सूर्यवंशी ने उक्त ब्राउन शुगर झाबुआ निवासी शनिद शेख से प्राप्त होना स्वीकार किया। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही व पतारसी करते हुए मारुति नगर उड़ा (झाबुआ) में दबिश देकर सह-आरोपी शनिद शेख को घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रकरण में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थों की मूल सप्लाई चेन, मुख्य स्त्रोत एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

इंदौर में ब्राउन शुगर तस्करी के इस मामले से हमें यह सिखने को मिलता है कि अवैध व्यापार के चक्कर में समाज के मूल्यों को खतरा होता है। अपराध के बजाय कानूनी मार्ग अपनाने से ही स्थायी समाधान मिलता है। हमें अपने समुदाय में जागरूकता बढ़ानी चाहिए, ताकि लोग नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के अवैध कार्य से दूर रहें। इस तरह हम समाज को सुरक्षित और समृद्ध बना सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।