राज्य

इंदौर में 15 अक्टूबर को युवा संगम रोजगार मेला, 250 से अधिक अवसर मिलेंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में 15 अक्टूबर को युवा संगम रोजगार मेला, 250 से अधिक अवसर मिलेंगे

जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय द्वारा गुरुवार, 15 अक्टूबर को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, 10 पोलोग्राउंड, इंदौर में लगेगा। इसमें रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के 250 से अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

उप संचालक रोजगार पी.एस. मंडलोई के अनुसार, विभिन्न कंपनियां एचआर ऑफिस असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट, कस्टमर सपोर्ट, इंजीनियर, वेल्डर, फिटर और सेल्स सहित कई पदों के लिए प्रारंभिक चयन करेंगी। स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं को ऋण प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।

मेले में 18 से 40 वर्ष आयु के आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा योग्यताधारी युवा भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की छायाप्रतियां साथ लानी होंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।