इंदौर में 150 करोड़ रुपये से विकसित होगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक, ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ने की योजना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी, चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश दिए
स्मारक में पारंपरिक स्थापत्य और विरासत संरक्षण पर रहेगा जोर।
इंदौर, अक्टूबर 18: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में लालबाग पैलेस के समीप निर्माणाधीन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी, चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटक सभी ऐतिहासिक स्थलों का एक साथ भ्रमण कर सकें।
मुख्यमंत्री ने रामपुर कोठी के जीर्णोद्धार में पारंपरिक चूना तकनीक और मूल स्थापत्य स्वरूप के संरक्षण पर जोर दिया। लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के प्रथम चरण में 40 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। स्मारक के माध्यम से देवी अहिल्याबाई के सुशासन, न्यायप्रियता और जनसेवा से भावी पीढ़ियों को परिचित कराया जाएगा।
---