राज्य

इंदौर- 27 और 28 सितंबर को अलंकरण समारोह और संगीत संध्या आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर- 27 और 28 सितंबर को अलंकरण समारोह और संगीत संध्या आयोजित

राज्य सरकार द्वारा साल 2026 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रसिद्ध संगीत निर्देशक शान्तनु मोइत्रा को प्रदान किया जाएगा। इंदौर में 27 और 28 सितंबर को लता मंगेशकर सभागार में दो दिवसीय अलंकरण समारोह और संगीत संध्या आयोजित होगी। 27 सितंबर को ‘अमर लता, हमारी लता’ संगीत संध्या में स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, जबकि 28 सितंबर को शान्तनु मोइत्रा को पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद गायक जोड़ी सचेत-परम्परा की संगीत संध्या होगी। दोनों कार्यक्रमों में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।