राज्य

इंदौर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मिली नई रफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का वंदन कार्यक्रम संपन्न; एसी इलेक्ट्रिक बसों में पैनिक बटन

सीसीटीवी और लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं

इंदौर, अक्टूबर 01: जिले में बुधवार को अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड परिसर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पी.एम.ई बस सेवा योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस योजना को मील का पत्थर बताया। सासंद शंकर लालवानी ने कहा कि इन बसों में सभी आवश्यक सुविधाओं के लाभ के साथ अत्या-धुनिक बस सुविधा का लाभ आमजन के सफर को और आनंद-दायक बनाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को सुविधा-जनक, सुगम एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही, इंदौर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के संकल्प को दोहराया गया। बसों में महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन, सीसीटीवी, लाइव ट्रैकिंग, एसी इलेक्ट्रिक बस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

--------

बाइट तुलसीराम सिलावट जल संसाधन मंत्री मप्र

बाइट मालिनी गौड़ विधायक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।