इंदौर में बाइक टैक्सी के खिलाफ आज प्रदर्शन:ऑटो-कार टैक्सी चालक होंगे शामिल, पुलिस मुख्यालय पर देंगे ज्ञापन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →बाइक टैक्सी के विरोध में ऑटो रिक्शा चालक एक बार फिर मैदान पकड़ने वाले है। 1 अक्टूबर को वे प्रदर्शन कर पुलिस मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे। इंदौर ऑटो रिक्शा चलाक महासंघ के शहर अध्यक्ष निलेश सूर्यवंशी, पंकज मालवीय, हरीश पंवार ने बताया कि बाइक टैक्सी के खिलाफ 2019 से कई आंदोलन चलाए गए हैं।
20 हजार से ज्यादा बाइक टैक्सी ड्राइवर बिना पुलिस वेरिफिकेशन के बाइक टैक्सी का संचालन कर रहे हैं, डोमेस्टिक वाहनों का इस्तेमाल कमर्शियल में किया जा रहा है। दूसरे शहरों-राज्यों की बाइक भी यहां चल रही बाइक टैक्सी के एक्सीडेंट के समय यात्री को एक्सीडेंट बीमा नहीं मिलता है। इसके साथ ही दूसरे राज्यों और शहरों की बाइक भी इंदौर में चल रही है।
कंपनी को परिवहन विभाग की अनुमति न होने के बाद भी इसका संचालन तत्कालीन कलेक्टर जाटव ने इसे बंद करने के निर्देशित किया था, लेकिन ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। 2024 में हाईकोर्ट ने भी इसे लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित किया था। परिवहन विभाग ने औपचारिकता निभाते हुए कुछ दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की और इतिश्री कर ली।
इससे नाराज इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ पिछले दिनों बैठक भी आयोजित की थी। जिसके बाद तय किया गया कि 1 अक्टूबर दोपहर 4.30 बजे पुलिस मुख्यालय, पलासिया पर प्रदर्शन किया जाएगा और पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा और संबंधित बाइक टैक्सी के ऑफिस और राइडर्स पर चालानी कार्रवाई की जाए।
आंदोलन में ऑटो चालकों के साथ कार टैक्सी ड्राइवर कल्याण के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। आंदोलन का नेतृत्व इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के संस्थापक राजेश बिडकर, कार टैक्सी कल्याण समिति अध्यक्ष सुशील चौहान करेंगे।
📡 स्रोत: NewsData.io