अपराध

इंदौर- बायपास पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाने वाले 05 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर- बायपास पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाने वाले 05 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

कल रात कल रात थाना कनाडिया पर मुखबीर से मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने घटना पूर्व ही आरोपियों पर शिकंजा कस लिया है। पकड़े गए 5 आरोपियों ने अपना नाम राणा पिता मदननाथ मकवाना उम्र 22 साल, दीपक पिता रघुवीर रघुवंशी उम्र 21 साल, श्याम सोलंकी पिता राजू सोलंकी उम्र 18 साल, सोहन पिता विष्णुनाथ उम्र 19 साल और श्याम पिता बिहारीलाल उम्र 28 साल बताया।

पकडे गये पाँचो व्यक्तियों की हमराही फोर्स व पंचानों के समक्ष तलाशी लेते संदेही राणा पिता मदननाथ के कब्जे से एक लोहे का दराता ,संदेही दीपक रघुवंशी के कब्जे से एक मिर्ची पाउडर पुष्प कम्पनी का 100 ग्राम कीमती 77 रुपये ,संदेही श्याम सोलंकी के कब्जे से एक पेंचकस जिसमे पीले रंग का हत्था लगा है व एक लोहे की टामी जिसकी लम्बाई लगभग 02 फिट है जिसके आगे का सिरा मुडा हुआ है ,व संदेही सोहन के कब्जे से एक लोहे की हथोडी ,तथा संदेही श्याम पिता बिहारीलाल कब्जे से एक लोहे का सब्बल जिसकी लम्बाई लगभग 04 फिट को विधिवत पंचान जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रं.747/2026 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड भी पाया है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

इंदौर के इस डकैती मामले से यह स्पष्ट होता है कि हिंसा का कोई विकल्प नहीं है। यदि किसी को आर्थिक या व्यक्तिगत संकट का सामना करना पड़े, तो कानूनी मार्ग, मध्यस्थता या सामाजिक सहायता संगठनों से मदद लेना सबसे सही कदम है। समाज को एकजुट होकर अपराध की रोकथाम में योगदान देना चाहिए—सुरक्षित पड़ोस, जागरूकता कार्यक्रम और शिक्षा से ही भविष्य की पीढ़ी को सही मूल्यों से लैस किया जा सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।