इंदौर- देपालपुर न्यायालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में तहसील विधिक सेवा समिति, सिविल न्यायालय देपालपुर एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड देपालपुर के संयुक्त तत्वावधान में देपालपुर न्यायालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में न्यायालय परिसर के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श के साथ आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि शिविर में न्यायाधीश श्री हिदायतुल्लाह खान, न्यायाधीश श्रीमती रिजवाना कौशर, न्यायाधीश सुश्री दिव्या श्रीवास्तव, अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री अंतरसिंह मौर्य तथा एसडीओपी श्री संघप्रिय सम्राट की उपस्थिति रही। शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. सोनाली ठाकुर, डॉ. गौरव जोशी, शासकीय आयुर्वेद औषधालय सगरोद की चिकित्सकीय टीम तथा डॉ.
ईशा मालवीय, शासकीय आयुर्वेद औषधालय सुमठा सहित स्टाफ के श्री राजेश पटेल, श्री सुनील कलमे आदि ने उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के माध्यम से कुल 103 रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधियों का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तहसील विधिक सेवा समिति एवं आयुष विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।