राजनीति

इंदौर- कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानें हटाईं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर- कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानें हटाईं

साउथ तोड़ा क्षेत्र में नदी किनारे अवैध रूप से बनाई गई 50 से अधिक दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। इन दुकानों में छोटे-छोटे कारखाने (लोहे की सामग्री बनाने के ) भी बिना अनुमति के चल रहे थे।

एसडीएम श्री घनश्याम धनगर ने बताया कि साउथ तोड़ा क्षेत्र में कान्ह नदी के किनारे लगभग दो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध रूप से दुकानें निर्मित कर अतिक्रमण किया गया था। इन दुकानों के कारण नदी के प्राकृतिक बहाव में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा था। जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमण हटाए और बेशकीमती शासकीय भूमि को अपने कब्जे में लिया।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के बाद नदी क्षेत्र को व्यवस्थित एवं विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कान्ह नदी के इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे नदी का स्वरूप निखरेगा और क्षेत्र को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंदौर के साउथ तोड़ा क्षेत्र में कान्ह नदी के किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों और बिना अनुमति के चल रहे लोहे के कारखानों को हटाया गया। यह कदम नदी के प्राकृतिक बहाव को पुनः स्थापित करने और शासकीय भूमि के अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए उठाया गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अवैध निर्माण से जलप्रदूषण, बाढ़ का खतरा और पर्यावरणीय क्षति होती है, जो स्थानीय लोगों के जीवन और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालती है। आम जनता को साफ़ पानी, सुरक्षित बाढ़ नियंत्रण और शासकीय भूमि के सही उपयोग का लाभ मिलेगा, जिससे क्ष

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।