राजनीति

इंदौर- केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया मांगलिया में 43 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर- केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया मांगलिया में 43 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

कार्यक्रम के तहत मांगलिया में 10 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित आयुष औषधालय का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच सड़कें तथा लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से कृषि उपज मंडी मांगलिया में विभिन्न विकास कार्यों सहित ग्राम पंचायत भवन, बहुउद्देशीय कृषक सेवा केंद्र तथा आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

A
AIR Bhopal

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।