व्यापार

इंदौर में लघु उद्योग भारती द्वारा दो दिवसीय उद्यम समागम 2026 का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में लघु उद्योग भारती द्वारा दो दिवसीय उद्यम समागम 2026 का आयोजन

इंदौर में दो दिवसीय उद्यम समागम 2026 आयोजित

लघु उद्योगों की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा

इंदौर में लघु उद्योग भारती द्वारा दो दिवसीय उद्यम समागम 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समागम के उद्घाटन सत्र में लघु उद्योग निगम मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण और इंदौर सांसद शंकर लालवानी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की वर्तमान चुनौतियों, तकनीकी उन्नयन, वित्तीय सुविधाओं, नए बाजार तथा महिला और युवा उद्यमिता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है।

आयोजकों के अनुसार, समागम के लिए करीब 3 हजार 100 पंजीयन हुए हैं। आयोजन में सॉल्यूशंस हब और उत्पाद समूह की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें विभिन्न औद्योगिक उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से उद्यमियों को बी-टू-बी और बी-टू-सी स्तर पर नए व्यापारिक अवसरों से जुड़ने का मंच मिल रहा है।

बाइट — शंकर लालवानी, सांसद, इंदौर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।